बरसात के दिनों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा हादसा कर सकती है। इसलिए स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें। 1) घर में सही तरीके से अर्थिंग होना अत्यंत आवश्यक है। सभी थ्री पीन सॉकेट को अर्थिंग से जोड़ना चाहिए। 2) हीटर, शेगडी, गिझर, ओव्हन, टोस्टर, फ्रीज, पानी की मोटर, वॉशिंग मशीन तथा सभी इलेक्ट्रिकल उपकरणों को अर्थिंग करना जरूरी है। इन्हें कभी भी टू पीन में नहीं लगाना चाहिए। 3) कोई भी वायर कटी, खुली या टेप से जुड़ी हुई खराब अवस्था में नहीं रखनी चाहिए। 4) गीले हाथ या गीले शरीर से कभी भी स्विच, बोर्ड या किसी इलेक्ट्रिकल वस्तु को स्पर्श नहीं करना चाहिए। 5) एक्स्टेंशन बॉक्स या वायर को लपेटकर उस पर लोड नहीं चलाना चाहिए। वायर पूरी लंबाई में खोलकर ही उपयोग करें। 6) जब बिजली चमक रही हो तब मोबाइल, टीवी आदि बंद रखें तथा धातु की बॉडी वाले इलेक्ट्रिकल सामान, पानी के नल और गिझर-हीटर को स्पर्श करने से बचें। इस समय स्नान करने से भी परहेज करें तथा खिड़की-दरवाजे बंद रखें। 7) टूटी-फूटी पीन या ढीले सॉकेट का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा एक ही पीन में कई भारी उपकरण नहीं चलाने चाहिए। 8) घर के आसपास यदि पेड़ बिजली की तारों को छू रहे हों तो तुरंत महावितरण कंपनी के इंजिनियर या कर्मचारियों को सूचित कर कटाई करवानी चाहिए। 9) किसी भी बिजली के पोल को कभी स्पर्श नहीं करना चाहिए, विशेषकर बरसात में। 10) घर के सामने से गुजरने वाली मेन लाइन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। यदि तार बहुत करीब हों तो महावितरण कंपनी से संपर्क कर उन्हें सुरक्षित करवाना चाहिए। 11) बारिश में भीगे होने पर संभव हो तो लिफ्ट का उपयोग करने से बचें। 12) बरसात शुरू होने से पहले किसी अच्छे इलेक्ट्रिकल तकनीशियन से पूरे घर की वायरिंग और अर्थिंग की जांच जरूर करवा लें। 13) बारिश और बिजली चमकते समय टिन शेड, खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहना चाहिए। 14) तेज बिजली कड़कने के समय अनावश्यक वाहन यात्रा से बचना चाहिए। 15) मोबाइल चार्जिंग करते समय फोन पर बात नहीं करनी चाहिए तथा बारिश और बिजली चमकते समय मोबाइल डेटा बंद रखना अधिक सुरक्षित माना जाता है। 16) छोटे बच्चों को स्विच बोर्ड और खुले वायर से दूर रखें तथा उन्हें बिजली सुरक्षा की जानकारी अवश्य दें। 17) घर में एम.सी.बी., ई.एल.सी.बी. या सेफ्टी कट-ऑफ लगवाना बहुत उपयोगी और सुरक्षित रहता है। याद रखिये “सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।” थोड़ी सी जागरूकता आपके परिवार की जिंदगी बचा सकती है। यह जानकारी जनहित में जारी की जा रही है। व्यक्तिगत रूप से इस संबंध में निःशुल्क जानकारी प्राप्त करने हेतु सुबह 10 से 12 बजे तक संपर्क कर सकते है -राजेंद्र सिंघ नौनिहाल सिंघ शाहू इलेक्ट्रिकल ट्रैनंर, जया इलेक्ट्रिकल ॲड एजन्सी गुरूद्वारा चौरस्ता नांदेड 7700063999 Kanthak Suryatal Post Views: 1,016 Facebook WhatsApp Telegram Twitter LinkedIn Snapchat Threads Post navigation हळू हळू झुरळे येत आहेत जंतर मंतर कडे म्हणे …. वसुली अर्थात मोदकांमुळे नांदेड जिल्ह्यातील ३८-४० पोलीस अंमलदाराच्या बदल्या