एक छोटे से शहर में एक खुशहाल परिवार रहता था। घर में माता-पिता, बेटा-बहू सब मिलकर रहते थे। शुरू-शुरू में घर में हर छोटे-बड़े फैसले में माता-पिता की सलाह ली जाती थी। उनके अनुभव और समझदारी से हर मुश्किल आसान हो जाती थी। घर में सुख, शांति और अपनापन था। एक दिन बहू रसोई में सब्जी बना रही थी। उसने सबसे पहले कड़ीपत्ता डाला। खुशबू से पूरा घर महक उठा। माता ने मुस्कुराकर कहा, “देख बहू, जैसे यह कड़ीपत्ता स्वाद बढ़ाता है, वैसे ही घर में बड़ों का होना जीवन को स्वाद और संतुलन देता है।” कड़ीपत्ते के फायदे: कड़ीपत्ता सिर्फ स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है पाचन तंत्र को मजबूत करता है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में सहायक बालों और त्वचा के लिए फायदेमंद शरीर को अंदर से स्वस्थ और संतुलित रखता है समय बीतता गया… बेटा-बहू अब अपने फैसले खुद लेने लगे। धीरे-धीरे उन्होंने माता-पिता की बातों को “पुरानी सोच” कहकर अनदेखा करना शुरू कर दिया। माता-पिता की बातें अब उन्हें बोझ लगने लगीं। एक दिन खाने के वक्त बेटे ने प्लेट से कड़ीपत्ता निकालकर किनारे फेंक दिया। माता ने शांत स्वर में पूछा, “बेटा, इसे क्यों निकाल दिया?” बेटा हंसकर बोला, “इसका काम तो बस खुशबू देना था, अब इसकी जरूरत नहीं।” माता की आंखों में हल्की नमी आ गई… उन्होंने धीरे से कहा, “बिलकुल सही कहा तुमने… आजकल हम बड़ों का भी काम बस शुरुआत में ही याद किया जाता है… फिर हमें भी ऐसे ही किनारे कर दिया जाता है।” उस दिन पहली बार बेटे को अपनी गलती का एहसास हुआ। उसे याद आयाजब उसने जीवन की शुरुआत की थी, हर कदम पर उसके माता-पिता साथ थे। उनकी सीख, उनकी दुआएं, उनका अनुभव सबने मिलकर उसका जीवन आसान बनाया था। वह तुरंत उठा, माता-पिता के पास गया और उनके चरण छूकर बोला, “माफ कर दीजिए… हम आपकी कीमत समझ नहीं पाए। आप हमारे जीवन के कड़ीपत्ते नहीं, बल्कि उसकी असली ताकत हो।” माता-पिता ने आशीर्वाद देते हुए कहा, “बेटा, याद रखना कड़ीपत्ता दिखने में छोटा होता है, पर उसका महत्व बहुत बड़ा होता है… ठीक वैसे ही, बड़ों का अनुभव जीवन को सही दिशा देता है।” बड़े बुजुर्ग होने के फायदे: जीवन के कठिन फैसलों में सही मार्गदर्शन अनुभव से समस्याओं का सरल समाधान परिवार में संस्कार और एकता बनाए रखना भावनात्मक सहारा और आशीर्वाद बच्चों के लिए प्रेरणा और सही दिशा मैंने यह एक काल्पनिक कहाणी लिखी है परंतु हम इस से सीख ले सकते है आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर उन लोगों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिनकी वजह से हमारी नींव मजबूत होती है। माता-पिता सिर्फ जिम्मेदारी नहीं होते, बल्कि वे हमारे जीवन के मार्गदर्शक होते हैं। उनकी बातें कभी पुरानी नहीं होतीं, बल्कि अनुभव की किताब होती हैं… और जो इस किताब को पढ़ लेता है, उसका जीवन सच में आसान और सुखद बन जाता है… इसलिए कभी भी अपने “कड़ीपत्ते” को बेकार समझकर मत फेंको… क्योंकि वही आपके जीवन का असली स्वाद और सेहत है… राजेंद्र सिंघ शाहू 7700063999 इलेक्ट्रिकल ट्रैनंर नांदेड Kanthak Suryatal Post Views: 661 Facebook WhatsApp Telegram Twitter LinkedIn Snapchat Threads Post navigation नवीन वाडी येथे 26 वर्षीय युवकाची निर्घृण हत्या; गुन्हेगारी कमी झाल्याच्या दाव्यानंतर दोनच दिवसांत खून लखपती बनण्याचा शॉर्टकट की गुन्हेगारीचा महामार्ग? हा व्याजाचा धंदा