नांदेड (प्रतिनिधी)-नांदेड रेल मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी सतर्कता, ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अलग-अलग घटनाओं में यात्रियों के ट्रेन में छूटे मोबाइल फोन एवं पर्स को बरामद कर सुरक्षित अभिरक्षा में सौंपा। पहली घटना में, दिनांक 06 सितम्बर को ट्रेन संख्या 16593 बेंगलुरु एक्सप्रेस में टिकट जांच के दौरान श्री प्रमोद कुमार, तिकीट चल निरीक्षक/नांदेड को सीट पर एक मोबाइल फोन मिला। जांच में पता चला कि मोबाइल फोन यात्री श्रीमती रमा जोशी, उम्र 55 वर्ष, का था, जो बेंगलुरु से परली तक यात्रा कर रही थीं और परली स्टेशन पर उतरते समय अपना मोबाइल सीट पर भूल गई थीं। श्री प्रमोद कुमार ने मोबाइल फोन को सुरक्षित रखते हुए श्री मंते शिवानंद गजानन, RPF स्टाफ/परभणी को आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंप दिया। दूसरी घटना में, दिनांक 07 सितम्बर को ट्रेन संख्या 20705 वंदे भारत एक्स्प्रेस, कोच C-12, में विनोद कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य तथा टिकट क्लार्क को ड्यूटी के दौरान एक यात्री का पर्स सीट पर छूटा हुआ मिला। पर्स श्री नितिन दसरवाड़ का था, जो नांदेड से छत्रपति संभाजीनगर तक यात्रा कर रहे थे। विनोद कुमार ने टैब के माध्यम से यात्री का संपर्क नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया और पर्स की पुष्टि की। पर्स में मौजूद ₹1,886 नकद, ATM कार्ड एवं अन्य सामान का मेमो तैयार कर उसे ऑन-ड्यूटी RPF स्टाफ को सुरक्षित अभिरक्षा में सौंप दिया। नांदेड मंडल रेल प्रशासन ने प्रमोद कुमार एवं श्री विनोद कुमार के ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है। उनके इस कार्य से रेलवे कर्मचारियों की जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और सेवा भावना का सकारात्मक संदेश यात्रियों तक पहुंचा है। नांदेड मंडल रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा समाप्त करने से पहले अपने मोबाइल फोन, पर्स, दस्तावेज एवं अन्य व्यक्तिगत सामान की अच्छी तरह जांच अवश्य कर लें। Kanthak Suryatal Post Views: 793 Facebook WhatsApp Telegram Twitter LinkedIn Snapchat Threads Post navigation आदिवासींच्या संघर्षाची प्रभावी कहाणी रंगमंचावर; जंगोम नाटकाचा नांदेडमध्ये विशेष प्रयोग भोकर-नांदेड रस्त्यावर भीषण अपघात; ६ ठार, ८ जखमी