नांदेड- कभी-कभी इंसान सफलता पाकर यह मान बैठता है कि केवल उसकी मेहनत, उसका दिमाग, उसका आत्मविश्वास ही उसकी जीत का कारण है।* *वह भूल जाता है कि जीवन में जो भी मिलता है, वह कर्म, कृपा और अवसर तीनों के संयोग से मिलता है।* *किसी का जन्म ही संपन्न परिवार में होता है,* *और कोई जन्म लेते ही संघर्षों की अग्नि से होकर गुजरता है।* *यह अंतर भी कर्मों का न्याय है।* *परंतु* *अगर केवल भाग्य ही सब कुछ तय कर देता,* *तो मेहनत का मूल्य क्या बचता?* *बीज मिट्टी में पड़ा रहे, तो भी वह पेड़ तभी बनता है जब पानी-धूप और देखभाल मिले।* *उसी तरह भाग्य तभी चमकता है जब कर्म जगता है।* *इसलिए हमें हाथ बाँधकर किस्मत की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए।* *सच्चे दिल, पूरी ईमानदारी और निरंतर प्रयास से आगे बढ़ना ही जीवन का धर्म है।* *फल देर से आए पर मिलता ज़रूर है।* *महत्वपूर्ण सीख विनम्रता और इंसानियत और इमानदारी फिर व्यवहार में हो या काम करने के लिये* *जो लोग आज सफलता की ऊँचाइयों पर हैं* *उन्हें देखकर जलने से या उन पर दोष लगाने से* *हमारी ऊर्जा कमज़ोर होती है, हमारे सफलता के रास्ते बंद होते हैं।* *और जो स्वयं सफल हो चुके हैं* *उन्हें कभी भी दूसरों को हीन भावना से नहीं देखना चाहिए।* *क्योंकि हर किसी की यात्रा अलग होती है। और दुसरों को नीचा दीखाने या समझने से अहंकार बढता है और अहंकार में इन्सान सही निर्णय नहीं ले पाता* *हर इन्सान अपने संघर्ष, अपनी परिस्थितियों और अपने कर्मों के अनुसार आगे बढ़ता है।* *सच्चा विजेता वही है, जो स्वयं चढ़ते हुए, दूसरों को भी गिरने नहीं देता। जो हरदम दुसरों को उंचा उठाने में आगे रहता है वह बहुत अच्छी सफलता पाने का हक्कदार होता है क्यों के जो हम सोचते और अपनाते है वही हमें प्राप्त होता है* *जो सफलता की शिखर पर पहुँचे हैं* *उन्हें उन लोगों से जो आज कम सफल हैं* *नफरत, अपमान या घृणा का व्यवहार नहीं करना चाहिए।* *क्योंकि* *बड़प्पन पद से नहीं… व्यवहार से पहचाना जाता है।* *नम्रता से सींची गई सफलता ही* *सबके लिए प्रेरणा बनती है।* *कर्म महान हो, तो किस्मत भी सलाम करती है।*. *सकारात्मक सोच असंभव को भी संभव बनाती है।* *जो चलता है, वही आगे बढ़ता है रुका पानी सड़ जाता है।* *यही जीवन का संदेश है* *मेहनत करो, नेक सोच रखो,* *विनम्र रहो और हर हाल में मुस्कुराओ…* *फिर सफलता तुम्हारे चरण चूमेगी ही।* *आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएँ…* *वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतेह* –राजेंद्र सिंघ शाहू *इलेक्ट्रिकल ट्रैनंर नांदेड* *7700063999* Kanthak Suryatal Post Views: 854 Facebook WhatsApp Telegram Twitter LinkedIn Snapchat Threads Post navigation संविधान दिनानिमित्त भव्य संविधान रॅली ;संविधान प्रस्ताविकेचे सामुहिक वाचन स्थानिक गुन्हा शाखेचे पोलीस निरीक्षक उदय खंडेराय यांना नोटीस कोण देणार?